SHIKSHAK OF U.P

header ads

वर्ष 2022-23 के स्पिल ओवर के अंतर्गत अनुमोदित को लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों हेतु फर्नीचर / शिशु डेस्क, आउटडोर प्ले मैटेरियल एवं बाला फीचर्स हेतु ऑनलाइन समीक्षा के संबंध में आदेश दिनांक 22/08/2023

 सेवा में,

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,

जनपद कुशीनगर, आजमगढ़, चित्रकूट, इटावा फर्रुखाबाद फतेहपुर, लखनऊ, मथुरा, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव, आगरा, बागपत, गोरखपुर, कानपुर देहात एवं सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ।

महोदय,

कृपया अवगत होने का कष्ट करें, कि उपर्युक्त विषयक को लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों हेतु आवश्यक फर्नीचर / शिशु डेस्क, आउटडोर प्ले मैटेरियल एवं बाला फीचर्स के संबंध में आपके जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उपर्युक्त गतिविधियां वर्ष 2022-23 में अनुमोदित हैं किन्तु जनपद द्वारा कय प्रक्रिया ससमय पूर्ण नहीं की गयी अतः 2023-24 में स्पिल ओवर के अंतर्गत स्वीकृत हुयी हैं। उक्त से यह प्रतीत होता है आपके द्वारा अपने दायित्वों के निर्वाहन में शिथिलता बरती जा रही है। अद्यतन स्थिति की समीक्षा अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में प्री-प्राइमरी यूनिट द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2023 को समय 11:30 AM बजे की जानी है। आपसे अपेक्षा है कि तत्समय आपके जनपद में उपर्युक्त गतिविधियों के क्रियान्वयन में अपेक्षाकृत प्रगति प्राप्त की जा चुकी हो। अतः दिये गये जूम लिंक के माध्यम से ससमय अपने जनपद के जिला समन्वयक प्रशिक्षण, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के साथ ऑनलाइन समीक्षा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Zoom Link

SSA is inviting you to a scheduled Zoom meeting.

Topic: Pre-Primary Meeting Time: Aug 29, 2023 11:30 AM India

Join Zoom Meeting

https://zesom.us/j/921462762352pwd=oWK3bjNSbFhwZz14NVVyaHZXUTBhZ209

Meeting ID: 92146276935

Passcode: 746699

आदेश देखे - 

वर्ष 2022-23 के स्पिल ओवर के अंतर्गत अनुमोदित को लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों हेतु फर्नीचर / शिशु डेस्क, आउटडोर प्ले मैटेरियल एवं बाला फीचर्स हेतु ऑनलाइन समीक्षा के संबंध में आदेश दिनांक 22/08/2023


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ